केसरी हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
खेड़ाखजूरिया – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सृजन के तहत उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण में महिदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के दस मंडलम अध्यक्षों ने भागीदारी करते हुए प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह भीलवाड़ा सहित अन्य अतिथियों ने मार्गदर्शन दिया। शिविर के समापन सत्र में अतिथियों ने जिले के सभी ब्लाक व मंगलम अध्यक्षों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। महिदपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश बगाना, मनजीत सिंह सिसौदिया काजी खेड़ी, शिवनारायण बोरलिया खेड़ा खजूरिया, गोपीलाल आंजना नारायणा, मुकेश कीटिया बरखेड़ा बुजुर्ग, आत्माराम वालैचा शक्कर खेड़ी, महेंद्र सिंह राजपूत मुंडाली दोतरू, अनंत शर्मा जगोटी, अनोखीलाल शर्मा बेलाखेडा घौंसला, दिनेश बारोड कड़ाई, बलवंत राठोड़ जवासिया पंथ को अतिथियों ने प्रमाणपत्र दिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक महेश परमार, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, जिला कांग्रेस सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष डा चैनसिंह चौधरी व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बिदाई दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







