रबी 2025-26 में सोसाईटी से लिए गए फसल ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित,धार से संबद्ध 94 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियो द्वारा अपने सदस्यों को प्रति वर्ष खरीफ एवं रबी सीजन में फसल ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 रबी (01.10.2025 से 31.03.2026 तक) में कुल 77868 किसानों को राशि रू.188.01 करोड़ का ऋण वितरण किया गया था। जिसकी वसूली जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 नियत है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार श्री के. के. रायकवार ने बैंक /समिति द्वारा कृषक बंधुओ से अपील की गई हैँ कि वे बकाया ऋण की वसूली समय सीमा में जमा कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने की योजना का लाभ उठावें। समय पर ऋण जमा करने के लाभ:- 0% ब्याज दर पर पुनः ऋण प्राप्ति, आसान एवं शीघ्र ऋण स्वीकृति, फसल बीमा का लाभ, नजदीकी समिति से खाद-बीज की उपलब्धता, किसान की आर्थिक मजबूती, खेती में उन्नति , जीवन में समृद्धि, आदि।
साथ ही उन्होंने उन कृषक बंधुओ से भी अपील की गई कि जिनके द्वारा खरीफ 2025 एवं गत वर्षो का ऋण जमा नहीं किया है वह भी जमा कर नवीन ऋण प्राप्त करें। जिससे अधिक से अधिक किसान शासन की योजनाओं का लाभ ले सके ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment