दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर
रामपुरा आगामी मानसून एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशन में सोमवार को रामपुरा तहसील मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भव्य मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व एवं नगर परिषद की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन कर आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और समन्वय का अभ्यास किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में एसडीएम किरण आजना, एसडीओपी निकिता सिंह, होमगार्ड प्लाटून कमांडर युवराज सिंह चौहान, सहायक प्लाटून कमांडर पुष्पा सिंह पवार, तहसीलदार मृगेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, थाना प्रभारी विपिन मसीह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.एल. सूर्यवंशी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरच्या पार्षद संदीप धूलिया पार्षद प्रतिनिधि अमरलाल बाड़ोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इसके पश्चात एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने जल दुर्घटना, बाढ़ एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय सतर्कता, समन्वय एवं जनसहभागिता के महत्व से अवगत कराया। मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशासन ने संदेश दिया कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही किसी भी संकट का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







