उत्तकृष्ट वि. के नए प्रभारी प्राचार्य ,प्रदीप चौरसिया का स्वागत

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंजबासौदा.. नवीन शिक्षा सत्र के पहले दिन उत्कृष्ट विद्यालय का स्टाफ जब विद्यालय में पहुंचा तो सभी ने सामूहिक कार्यक्रम में नवीन प्रभारी प्राचार्य प्रदीप चौरसिया का हार फूल,श्री फल भेंट कर स्वागत किया ।
सर्व प्रथम विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अनिल दुबे ने अक्षत तिलक ओर हार पहनाकर स्वागत किया उसके बाद सभी ने क्रमशः स्वागत कर प्रसन्नता जाहिर की ।
स्टाफ सदस्यों ने बताया कि विद्यालय को तनावपूर्ण माहौल से मुक्ति मिली है,अब सभी समर्पित भाव से अपना शैक्षणिक कार्य कर सकेंगे एक शिक्षिका ने तो यहां तक भी कहा कि गर्म हवा के थपेड़ों के बीच ठंडी हवा के झोंको का अहसास हम सब आज कर रहे है,सभी के चेहरों से खुशी साफ साफ झलक रही थी ।
प्रदीप चौरसिया ने अपने ऊपर विश्वास ओर स्नेह व्यक्त करने के लिए स्टाफ सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया साथ ही अपेक्षा भी की हम सब विद्यालय की पुरानी पहचान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें,जिससे हम सभी विद्यार्थी,पालकों,ओर आम जन के विश्वास पर खरे उतरे ।
आज इस सुखद स्थिति से विद्यालय स्टाफ और प्राचार्य में कड़वाहट खत्म होगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment