हरीश कुमार पाण्डेय / जिलाब्यूरो
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा टाइगर, रोहिलखंड प्रांत पूर्वी एनसीआर-1 के तत्वावधान में राजकीय पुस्तकालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और किशोरों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा औषधीय एवं उपयोगी वृक्षों के रोपण को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को औषधीय गुणों से भरपूर सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए गए। पौधे प्राप्त करने वालों में एकता सक्सेना, राखी शर्मा, चेतना, अमित कुमार, संजय राजपूत, प्रियंका देवी, गीता, अंजलि, सीनू, पूनम देवी, कौशल्या, आरती देवी, नैंसी देवी, सोनी देवी, सुहानी सिंह, कोमल, यासीन, काजल वर्मा, सुमन कुमारी, खुशबू पाल, गरिमा पाल, साक्षी पाल, शुभी वर्मा तथा लाल बहादुर सहित अनेक लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करने, पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही भारत विकास परिषद द्वारा वितरित सहजन के पौधों को लगाकर उनकी देखभाल करने एवं सहजन के औषधीय और पोषण संबंधी लाभों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया गया। प्रतिभागियों ने यह भी निर्णय लिया कि वे पौधारोपण के बाद अपने पौधों के साथ फोटो एवं आकर्षक पर्यावरण संदेश साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पुस्तकालय परिसर में भी सहजन का पौधा रोपित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं सहजन के महत्व से संबंधित जागरूकता पत्रक वितरित किए गए तथा एक जागरूकता फ्लेक्सी भी लगाई गई। इस अवसर पर शाखा संरक्षक ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, सचिव मनोज मित्तल, संस्कार संयोजक रवि प्रकाश चंद्रा, संपर्क प्रमुख अशोक शर्मा, समूह गान प्रमुख हरीश दुलवानी, रविंद्र कुमार, तिलक राम, भगवान दास सहित शाखा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी का विषय है। सहजन जैसे बहुउपयोगी एवं औषधीय वृक्षों का अधिकाधिक रोपण समाज और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







