केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- म.प्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ ऐसी अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करना कि *तो इनका वो ये दो कौड़ी का प्रदेशाध्यक्ष हाय रे हाय रे करता फिरे अरे शर्म आनी चाहिए आजादी के बाद कांग्रेस का ऐसा रद्दी अध्यक्ष नहीं देखा!
ऐसे बोल के विरोध में कल जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनके द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा की गयी तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं नें एसडीएम कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम का संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिस ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध की गई टिप्पणी न केवल कांग्रेस पार्टी का अपमान है बल्कि प्रदेश के किसानों युवाओं और लाखों कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी आहत करने वाली है कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की मांग की! आगे ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए माननीय राज्यपाल मुख्यमंत्री को उचित समझाइश दें!
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल आलोक मुखर्जी राजुद्दीन घनश्याम बरखाने उस्मान सिद्धिकी यशदीप साहू उपेंद्र शर्मा सुधीर लदरे दिलीप साहू शिकांत मालवीय राजेश पाटिल अंकित राय योगेश नागेश प्रवीण सिंह सुनील विश्वकर्मा विजय गुप्ता मुकेश यदुवंशी उपस्थित रहे!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







