वैढ़न बरगवां मुख्य मार्ग ग्राम पंचायत क्षेत्र देवरी मे हुई दर्दनाक सड़क हादसा देवरी-परसोना मार्ग पर रफ्तार का कहर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। जिले के देवरी-परसोना क्षेत्र से मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हुए भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ती रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।फिलहाल मृतक की पहचान हड़बढ़िया निवासी प्रवीण शाह बताया जा रहा है
और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। सवाल जो फिर खड़े हो रहे हैं…
1- क्या तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण हो पा रहा है?
2- क्या सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है?
3- आखिर कब तक सड़क हादसों में लोगों की जान जाती रहेगी?

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई