धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
थाना गंजबासौदा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 वर्षीय गुम बालिका को मात्र 4 घंटे के भीतर मण्डीबामोरा रेलवे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की संवेदनशीलता एवं सक्रियता से बालिका सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सकी। थाना गंजबासौदा शहर में सूचनाकर्ता द्वारा सूचना दी गई कि उसकी 10 वर्षीय पुत्री शाम करीब 07:30 बजे से लापता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा जिले में गुम बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठित पुलिस टीमों को बालिका की तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा GRP एवं RPF पुलिस को तत्काल सूचना देकर बालिका की फोटो साझा की गई।इसी दौरान GRP मण्डीबामोरा को प्लेटफॉर्म पर एक बालिका के घूमने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर GRP पुलिस द्वारा तस्दीक की गई, जिसमें उक्त बालिका गुमशुदा बच्ची होना पाई गई। सूचना मिलते ही थाना गंजबासौदा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को मण्डीबामोरा रेलवे स्टेशन से मात्र 4 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया तथा आवश्यक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय वेदिया, उपनिरीक्षक जय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, सउनि दुर्गसिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र रावत, प्रधान आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक अरण छारी, आरक्षक अभिषेक शुक्ला, आरक्षक सरमन साहू, आरक्षक उत्तम वर्मा, आरक्षक अनिल यादव, आरक्षक रत्नेश रोहित, आरक्षक अजीत, आरक्षक राहुल शर्मा, आरक्षक मोहन मालवीय, आरक्षक सुमित अवस्थी एवं महिला आरक्षक शिवानी मिश्रा की विशेष सराहनीय भूमिका विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी अथवा संदिग्ध परिस्थिति की सूचना तत्काल निकटतम थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







