अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन, अहमदपुर में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं प्रबंधन विषय पर जागरूकता एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना था कार्यक्रम में शौर्य दल की स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को माहवारी के समय अपनाई जाने वाली स्वच्छ आदतों, संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि माहवारी महिलाओं के जीवन की एक प्राकृतिक एवं सामान्य प्रक्रिया है, जिसे लेकर जागरूकता एवं स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने से अनेक प्रकार की बीमारियों एवं संक्रमणों से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या, पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छता अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने माहवारी के दौरान होने वाली सामान्य समस्याओं जैसे कमजोरी, दर्द, संक्रमण आदि के बारे में जानकारी देते हुए उनके निदान एवं सावधानियों पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने भी अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को साझा किया, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।श्री अनुज जैन ने बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 112 आपातकालीन सेवा के उपयोग एवं महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।काउंसलर श्री उमेश साहू ने ग्राम में गठित किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के शौर्य दल की भूमिका, कार्य एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शौर्य दल का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाना है ताकि वे समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकें तथा अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को भी जागरूक कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवादात्मक चर्चा भी आयोजित की गई, जिससे प्रतिभागियों में जागरूकता एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ। कार्यक्रम का समापन उपस्थित प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, किशोरियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित जनों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई