जैन साधु संतों की सुरक्षा को लेकर लटेरी जैन समाज ने तहसील कार्यालय में एसडीम को दिया ज्ञापन

SHARE:

लटेरी से मुजीव खान
विदिशा की लटेरी में
जैन साधु संतों की सुरक्षा को लेकर लटेरी जैन समाज उत्तरी मैदान में 20 मई 2026 वह काला दिन जब अहिंसा और शांति का संदेश प्रसारित करने वाली जैन साध्वियों को कलेक्टोरेट रोड रीवा पर निर्ममता पूर्वक कार से टकराकर मार दिया गया और बिना रुके कार चालक जबलपुर की ओर भाग गया यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई घटनाएं घाटित हो चुकी है पूर्व वर्षों में श्वेतांबर जैन साध्वियों को भी बड़ी निर्ममता
सड़क दुर्घटना का रूप देकर दिनदहाड़े मार दिया गया आखिरकार कोई तो है जो इन घटनाओं को सुनियोजित तरीके से अंजाम दे रहा है पर इसका जवाब शासन प्रशासन के पास नहीं है इतनी बड़ी दुःखद दुर्घटना पर कोई नेता ने दुख भी नहीं जताया और ना कोई जांच की बात कही गई है जैन समाज के साधु संतों की सुरक्षा को लेकर लटेरी जैन समाज ने तहसील कार्यालय ज्ञापन देने पहुंची तो नायक तहसीलदार साहव को ज्ञापन देने से जैन समाज मना कर दिया और कहा कि ज्ञापन तो हम एसडीएम साहब को ही देंगे इतनी गर्मी और 45 डिग्री तापमान में जैन समाज के पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चे बूढ़े बुजुर्ग महिलाएं भूखी प्यासी धूप में तहसील कार्यालय में एसडीएम साहब के इंतजार में खड़ी रही आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद एसडीएम साहब तहसील कार्यालय पहुंचे और वहां पर जैन समाज ने एसडीम साहव को माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नाम ज्ञापन देकर अपनी बात रखी और और कहा की हमारे संतो की शासन प्रशासन सुरक्षा पर ध्यान दें जिससे ऐसी दुखद घटनाएं घटित ना हो हम सरकार से अपना हक मांगते हैं ना की भीक यदि सरकार ने दोषियों को सजा नहीं दी तो शकल जैन समाज उग्र आंदोलन भी करेगा
बड़ी बात तो यह कि जैन समाज ज्ञापन कि खबर समाज अध्यक्ष मनोज जैन ने दो दिन पहले एसडीएम साहब को ही देदी थी इसके पचार भी जैन समाज के लोगों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा इतनी कड़ाके की धूप में खड़े रहे लोग

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई