राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिदुस्तान
वर्ष 2026 बुंदेलखंड में चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा, ऐंसे कार्यक्रम महानगरों में होते हैं और दमोह में इस कांफ्रेस की हिम्मत जुटाना सराहनीय है, इस आशय की बात आज प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने एक निजी होटल में आयोजित “मेडिकॉन दमोह 2026” कार्यक्रम के दौरान व्यक्त की, कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,
मंत्री श्री पटैल ने कहा इतिहास में जब चर्चा होगी तो ऐंसे कार्यक्रम की सराहना होगी, उन्होंने आयोजको को बधाई दी, दोंनों डॉक्टरों को शुभकामनाएं देता हूँ, ऐंसे सेशन चुपचाप सुनने वाले हैं,
उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा में जो भी चुनौतियां डॉक्टर के सामने आती हैं, वे खुल कर अपनी बात रखें और समाधान खोजें, इससे और अच्छा कोई प्लेटफार्म नहीं हो सकता, पुनः मेडिकान दमोह 2026 की शुभकामनाएं देता हूं, बाहर से आए मेहमानों का बुंदेलखंड की धरती पर स्वागत करता हूं,
इस अवसर पर बाहर से आये विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने भी अपने विचार विस्तार से रखे,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






