दैनिक केसरिया हिंदुस्तान शुजालपुर मुकेश पांचाल
गंगा दशहरा पर निकली कलश यात्रा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर शुजालपुर मैं गंगा दशहरा कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति फ्रीगंज शुजालपुर के द्वारा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ नगर में निकाली गई कलश यात्रा सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा जलाशय का पूजन अर्चन कलश पूजन एवं कन्या पूजन,कर मां गायत्री मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई त्रिवेणी महादेव पर जल अभिषेक किया गया। पानी है अनमोल सोच समझकर ढोल, जल है तो कल है, जल ही जीवन है, गंगा मैया की जय, नर्मदा मैया की जय,नारों के साथ के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद के प्राचार्य वरिष्ठ पत्रकार किशोर जी खन्ना के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशेष अतिथि महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रभारी श्रीमती ममता परमार श्री निलेश जी मालवीय वार्ड पार्षद 23, श्री राम सिंह जी खत्री, श्री मुकेश जी पांचाल श्रीमती अनीता माली के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में साथ ही गायत्री परिवार के लखन परमार जी के सहयोग से जल की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का आभार नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति कुशवाह के द्वारा किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






