रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |चितरंगी थाना क्षेत्र धानी का पूरा मामला अपनी बात मनवाने के लिए टावर में चढ़ने का बना ट्रेड,जिले के चितरंगी थाना अंतर्गत बना इस बार गवाह, फिर से, एक प्रेम प्रसंग में एक युवती बिजली टावर पर चढ़ी चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी की समझाइश और घंटों की मांन मऊबल के बाद सुरक्षित रूप से नीचे उतारी गई युवती, गांव में अपरा तफरी का रहा माहौल
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानी में सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के लिए अपनी बात मनवाने के लिए परिवार जनो से हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई वहीं टावर के पास भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना जैसे ही चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी को हुई वह तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ व कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धानी निवासी मधु रावत पिता दीनदयाल रावत का प्रेम संबंध सीधी जिले के नकझर निवासी आकाश कोल से चल रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद युवती आक्रोशित होकर गांव के समीप स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों सहित ग्रामीणों के होश उड़ गए।
व चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी व उनकी पुलिस टीम ने समझा बुझाकर युवती को टावर से नीचे उतारा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







