रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन और कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिला जल्द ही प्रदेश के बड़े खेल केंद्रों के रूप में अपनी पहचान दर्ज कराएगा। शासकीय विद्यालय के प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच देने के लिए जिले में 11 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका भूमिपूजन स्वयं मुख्यमंत्री जी ने किया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल शासकीय विद्यालयों के बच्चों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं देगी, बल्कि ऊर्जाधानी सिंगरौली में विकास, विश्वास और युवाओं की नई खेल ऊर्जा का संचार भी करेगी।यह अत्याधुनिक खेल परिसर पूरी तरह वैश्विक मानकों और आधुनिक निर्माण शैली के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। परिसर में खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित, सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिसमें भव्य प्रवेश द्वार, चौड़े व सुरक्षित मार्ग, आकर्षक हरित क्षेत्र और व्यवस्थित वाहन पार्किंग की सुविधाएं शामिल हैं। शासकीय विद्यालय के छात्रों को जमीनी स्तर से ही प्रतिस्पर्धी माहौल और गुणवत्तापूर्ण अभ्यास देने के लिए यहाँ खेल सुविधाओं का व्यापक जाल बिछाया जा रहा है। खेल परिसर में सेमी ओलंपिक स्विमिंग पूल, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस पिच, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल कोर्ट सहित इनडोर बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों के लिए उच्च स्तरीय मैदान और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं तैयार हो रही हैं। यह परियोजना जिले की खेल संस्कृति को एक नई दिशा देते हुए स्थानीय प्रतिभाओं के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







