भीषण गर्मी के बीच प्याऊ की व्यवस्था नहीं, स्थानीय लोगों में नाराजगी,नगरीय प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी उठे सवाल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान से चंद्रशेखर बरेठ

जांजगीर-चांपा चांपा नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ और ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नागरिकों का कहना है कि तेज धूप और लू के चलते राहगीरों, मजदूरों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा।स्थानीय रहवासियों के अनुसार, हर वर्ष गर्मी के मौसम में नगर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार अब तक पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।इसी बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। नागरिकों के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि भीषण गर्मी के दौर में आमजन को राहत पहुंचाने के लिए जनहित से जुड़े प्रयास और व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी रूप से दिखाई देनी चाहिए थीं।लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होना चाहिए। व्यवस्था के अभाव को लेकर नगर की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment