(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जनपद एटा के लिए यह चेतावनी प्राप्त हुई है, जिसके तहत नागरिकों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे शासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनिवार्य रूप से पालन करें। विशेष तौर पर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे के बीच के समय को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए लोगों से कहा गया है कि वे इस दौरान अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा यथासंभव घर पर ही रहें।
बाहर निकलने की स्थिति में सिर को गमछा, अंगोछा, टोपी या कपड़े से अवश्य ढकें, छाते का प्रयोग करें तथा शरीर को पूरी तरह सुरक्षित रखें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करते रहें। साथ ही घर से बाहर जाते समय पानी की बोतल अनिवार्य रूप से साथ रखें।
प्रशासन ने विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं पशुओं का अधिक ध्यान रखने की अपील की है। तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचें तथा अधिक से अधिक छायादार एवं ठंडे स्थानों पर रहें। यदि अत्यधिक गर्मी, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी अथवा बेचैनी महसूस हो तो तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में “सचेत” एवं “दामिनी” एप अवश्य डाउनलोड कर लें। इन एप्स के माध्यम से मौम एवं आपदा संबंधी पूर्वानुमान एवं चेतावनी समय पर मिल सकेगी, जिससे किसी भी संभावित आपदा से पूर्व सचेत होकर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
अंत में जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी राजकीय चिकित्सालय या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







