(रिपोर्ट प्रथम सोलंकी जिला संवाददाता दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा के कार्यालय, टी.पी. नगर पुलिस चौकी के पास, आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने जानकारी दी कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में 30 मई 2026 को टी पी नगर पुलिस चौकी के पास कार्यालय भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा पर एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में समाज हित में उल्लेखनीय पहचान बनाने वाले पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निशकांत शर्मा (एडवोकेट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल ) तथा मोहम्मद इरफान एडवोकेट अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव नितिन तिवारी ने किया।
इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित रहे:
ठाकुर अनिल सोलंकी, निशाकांत शर्मा एडवोकेट, मोहम्मद इरफान एडवोकेट, इस्लाम खान, सुलेखा यादव, श्रीमती ज्योति सोलंकी एडवोकेट, रमा मिश्रा, नेमा दिवाकर, अभिषेक तोमर, रोहित कुमार रामूभाई, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, धीरेंद्र सविता, कमल कृष्ण पाठक, प्रियांशु तिवारी, अनुज कुमार, दयानंद यादव आदि।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







