चोरी के 40 क्विंटल सरिया मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

शक्तिनगर। थाना शक्तिनगर पुलिस ने चोरी के लगभग 40 क्विंटल लोहे के सरिया प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीसरे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार थाना शक्तिनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पूर्व में चोरी के लगभग 40 क्विंटल लोहे के सरिया, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई थी, से लदा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया था। साथ ही दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। विवेचना एवं छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीसरे वांछित आरोपी अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्क्रैप डीलर का कार्य करता है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रभारी चौकी बीना तथा हेड कांस्टेबल राम जी शामिल रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई