दैनिक केसरिया हिंदुस्तान फैसल कुरैशी
मथुरा। अधिक मास में 84 कोस परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा के उद्देश्य से प्रमुख समाजसेवी, भाजपा नेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य सविता सिंह सौरौत द्वारा ग्राम अड़ूकी स्थित परिक्रमा मार्ग पर विशेष सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इस शिविर के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर सविता सिंह सौरौत ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्नान, शौच, नाश्ता, भोजन, चाय-पानी सहित आवश्यक दवाइयों एवं डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में लगे श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इसी भावना के साथ परिक्रमा मार्ग के अन्य स्थानों पर भी सेवा शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह पूर्व से ही समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रही हैं तथा महिलाओं के हित, बेटियों के विवाह एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती आ रही हैं।
श्रीमती सविता सिंह सौरौत ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपनी 84 कोस परिक्रमा को सुगम एवं सफल बनाएं।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों ने सविता सिंह सौरौत का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर भावना, सुनीता, राकेश प्रधान, संजीव पचहरा, राजू, जितेन्द्र पहलवान, हरेन्द्र तोमर, पवन कुमार प्रधान, राधेश्याम गिरी, रामवीर सिंह बिष्ट, राकेश नौटियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







