हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। आसमान से बरस रही आग से बचाव के लिए ठंडा पानी से गलातर करने के इंतजाम कस्बे के रेलवे स्टेशन पर नहीं है। प्लेटफार्म संख्या एक में लगा एकमात्र वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। यात्री पानी खरीदकर गलातर करने को मजबूर हो रहे हैं। प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 में पानी के कोई इंतजाम नहीं है। इससे यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
रविवार को दैनिक यात्री सुशील कुमार, बबलू वर्मा, आर के चौरसिया, महेश कुमार, कमलेश, दिनेश सोनकर, एस एन धुरिया, धीरु यादव, गीता देवी, रानी देवी, सुशीला, राजेश कुमार, सुनील सिंह आदि ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक में लगा वाटर कूलर दोपहर में गर्म पानी देता है। प्लेटफार्म 2 एवं 3 में पानी का कोई इंतजाम नहीं है। स्टेशन प्रबंधक अमानुद्दीन ने बताया कि पाइप में पानी रुकने के कारण गर्म पानी आता है अधिक उपयोग होने के कारण कभी-कभी कूलिंग नहीं हो पाती है। इस वजह से समस्या है। प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन मे पानी की समस्या के लिए अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







