राजनैतिक दबाव बढ़ने पर बैकपुट में आई पुलिस ने मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार घटना के छह दिन बाद हुई गिरफ्तारी

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। राजनीतिक दलों के बढ़ते दबाव के चलते बैकपुट में आई पुलिस ने 18 मई को टेढ़ा गांव में हुई दलित युवक के साथ मारपीट की घटना के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वहीं किसी राजनीतिक दल के लोग पीड़ित के पास नहीं पहुंच सके। इसके लिए उसके घर के बाहर और गांव में पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया है।
गत 18 मई की रात टेढ़ा गांव निवासी संदीप वर्मा को दो सगे भाइयों ने कार स्टार्ट नहीं होने का बहाना बनाकर धोखे से घर बुलाकर दरवाजा बंद करके बेल्टों से जमकर पीटा था और बेहोश होने पर घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर गांव के दो सगे भाइयों जगजोधन सिंह उर्फ मुन्नू बउआ एवं कन्हैया सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना को सपा के साथ असपा ने गंभीरता के साथ लिया था और ऐलान किया था कि वह गांव जाकर पीड़ित से मिलकर उसके साथ हुई अमानवीय घटना के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। प्रशासन की सख्ती के चलते सपा एवं असपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित से नहीं मिल सका। लेकिन इनके बढ़ते दबाव से पुलिस बैकपुट में आ गई और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने को मजबूर हो गई। रविवार को थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह एवं आरक्षी सुरेंद्र कुमार के साथ गांव से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा है। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। इस घटना में दो अन्य भी शामिल थे। मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद इनको भी तलाशा जा रहा है। जल्द ही इनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। पीड़ित ने इन दोनों से खतरा बताते हुए विगत दिवस गिरफ्तारी की मांग की थी। इस घटना को लेकर सपा आंदोलनरत थी। पीड़ित से नहीं मिलने देने पर सपा ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके आरोपियों की गिरफ्तारी का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा था। इसके बाद आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने गांव जाने का ऐलान किया था। मगर प्रशासन ने इनको भी गांव नहीं जाने दिया। मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करके पनप रहे आक्रोश को कम करने की कोशिश की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई