दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जयदेव यादव मुरादाबाद
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मेरठ प्रांत के तत्वाधान में होने वाला शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 30मई 2026 से 6 जून 2026 तक चलेगा शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से पूर्व भूमि पूजन का कार्यक्रम कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगू पुरा मुरादाबाद में किया गया जिसमें यजमान श्री अमित गुप्ता जी महानगर अध्यक्ष जी ने प्रभु श्री राम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुरोहित जी के द्वारा पूजन का शुभारंभ किया जिसमें सभी देवी देवताओं का आह्वान किया गया एवं नवग्रह का पूजन किया गया इसके पश्चात हवन किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने आहुति अर्पित कर कार्यक्रम सफल हो इसके लिए प्रभु श्री राम जी एवं हनुमान जी से प्रार्थना की। हवन के पश्चात आरती कर भगवा ध्वज स्थापित किया गया इस आयोजन में केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य डॉक्टर राजकुमार गुप्ता जी, प्रांत संयोजक निवेश वशिष्ठ जी ,सहसंयोजक उपेंद्र मिश्रा जी, प्रांत संगठन मंत्री अरुण जी, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख परिणीति गुप्ता जी प्रांतशाही कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख नवदीप अग्रवाल जी,, विभाग मंत्री अमित गॉड जी सहविभाग मंत्री अरुण शर्मा जी, महानगर मंत्री अनिल कठेरिया जी सह मंत्री शुभम शर्मा जी ,महानगर सह संयोजक अश्विनी जी,महानगर गौरक्षा प्रमुख रजत जी,जिला अध्यक्ष ठाकुरद्वारा सचिन बिश्नोई जी जिला अध्यक्ष रामपुर अमरनाथ जी सहित महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली जी का पूजन कर वर्ग सकुशल संपन्न हो इसके लिए कामना की,,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







