दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जयदेव यादव मुरादाबाद
लघु उद्योग भारती का 33वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुरादाबाद इकाई के महासचिव श्री अमित कपूर जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेंद्र सिंह जी, कैबिनेट मंत्री, एमएसएमई उत्तर प्रदेश सरकार एवं विशिष्ट अतिथि नगर विधायक श्री रितेश गुप्ता जी का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसी श्रृंखला में कुछ वरिष्ठ निर्यातकों — श्री सतपाल पूगला जी, श्री सतीश धीर जी, श्री अजमल व श्री सोहल जी — तथा युवा उद्यमियों —श्री अश्विनी गौतम जी,श्री इरेश बंसल जी, श्री पार्थ गोयल जी, श्री कनिष्क सिंह जी, एवं मिस सृष्टि सिंघल जी — को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा सम्मानित किया गया।
साथ ही, लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग एवं मुरादाबाद मंडल की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों का भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
श्री अजय गुप्ता ‘जिम्मी’ जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती ने संगठन के इतिहास एवं उसके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।
श्री अमित अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री, लघु उद्योग भारती ने माननीय मंत्री जी के समक्ष निर्यातकों एवं उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा।
श्री अंशुल अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष मेरठ संभाग ने उद्योगों के लिए “सिंगल विंडो सिस्टम” की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि मुरादाबाद के उद्योगों के लिए एक प्रभावी सिंगल विंडो व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
बैठक का समापन से श्री रचित अग्रवाल (अध्यक्ष, मुरादाबाद इकाई) ने सभी का हृदय से आभार प्रकट किया।
बैठक में श्री हेमंत जुनेजा जी (मंडल अध्यक्ष), श्री अतुल भूटानी जी (मंडल महामंत्री), श्री मयंक अग्रवाल जी, श्री राकेश ढाल जी, श्री रुचिर अग्रवाल जी, श्री अमित चौधरी जी, श्री हरिराज सिंह जी, श्री अजय गोयल जी, श्री मनीष पोपली जी, श्री सचिन कपूर जी, श्री गौरव ओहरी जी, श्री नीरज रस्तोगी जी, श्री अंकुर सिंघल जी, श्री परिमल अग्रवाल जी, श्री उज्ज्वल अग्रवाल जी, श्री हिमांशु मेहरा जी, श्री प्रशांत त्यागी जी, श्री कौशल निरंजन जी, श्री राजीव गोयल जी, श्री सुमित चावला जी, श्री मनीष जैन जी, श्री मनीष अग्रवाल जी, श्री विकास अग्रवाल जी, श्री विकास गुप्ता जी, श्री विकास अरोड़ा जी, श्री विशाल अग्रवाल जी, श्री अनुशेष सिंह जी, श्री अभिषेक अग्रवाल जी, श्री रजत अग्रवाल जी, श्री अजय आनंद जी सहित अनेक गणमान्य उद्यमियों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







