हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। ग्रामीण क्षेत्र में शुरू हुआ पराली जलाने का सिलसिला थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। किसानों द्वारा लगाई गई पराली की आग में रविवार को एक और निजी नलकूप चपेट में आकर खाक हुआ है। इसके तीन दिन पूर्व दरियापुर के किसान का नलकूप जला था।
मौजूदा समय में किसान रात दिन खेतों में खड़ी गेहूं की पराली जलाने में मशगूल है अभी तक हजारों बीघे की पराली जलकर खाक हो चुकी है। पराली की आग से खेतों की मेडो में खड़े पौधे भी जलकर नष्ट हो रहे हैं साथ ही किसानों को अन्य नुकसानों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पूर्व दरियापुर के किसान राजकुमार यादव का नलकूप चपेट में आकर खाक हो गया था। रविवार को खेतों में खड़ी परली की आग से जलाला के प्रधान गौरव सिंह का नलकूप जलकर खाक हो गया आग से सैकड़ो बीघा पराली भी जली है जब तक घटना की जानकारी हुई तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। इन घटनाओं के बाद पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है जबकि पराली के धुएं से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







