जीव दया व पशु-पक्षियों ,राहगीरो लिए लगाया

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट श्री महावीर विद्यालय में “जीव दया कॉर्नर” के अंतर्गत पशु-पक्षियों, राहगीरों, अभिभावकों एवं खेलने आने वाले बच्चों हेतु पेयजल व्यवस्था का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बाबूलाल आंचलिया एवं संजय सिंदुरिया, समिति कोषाध्यक्ष धर्मचंद जैन एवं सचिव श्रीमल भंडारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री कुंदनमल जैन दा साहब के सेवा, संवेदना एवं जीव दया के भावों को आगे बढ़ाने वाला प्रेरणादायी कार्य है। संजय सिंदुरिया ने इसे समाज एवं विद्यार्थियों के लिए एक अनुकरणीय पहल बताया।
इस कार्यक्रम के साथ विद्यालय में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति और सफलता हेतु मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज शर्मा एवं समिति सदस्यों सिरेमल भंडारी एवं धर्मचंद जैन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों का हार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों में वंशिका राठौर (गणित संकाय टॉपर ) सहित पलक खत्री , यज्ञ दायमा, कनुप्रिया मोदी , मानवी सोलंकी , समायरा खान , अनुरागसिंह पंवार , माही राठौड़ , खुशी कुंवर राठौर , मितांश खेतरा दामिनी अहिरवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती नीतू रघुवंशी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन , वीरेंद्र सिंह पंवार द्वारा व्यक्त किया गया।
शिक्षकों की ओर से पुष्कर पाटीदार ने विद्यार्थियों को आगामी पाठ्यक्रम एवं करियर के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर एमपी बोर्ड प्रभारी राहुल सोनी, नितेश पोरवाल , नवीन खेतरा सत्यनारायण शर्मा , प्रेमनारायण गायरी , दशरथ शर्मा,अंकिता शर्मा , समीना हैदरी, हिमांशु मिश्रा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विद्यालयीन अनुभव साझा करते हुए अपनी सफलता के पीछे शिक्षकों एवं विद्यालय के योगदान को महत्वपूर्ण बताया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य मनोज शर्मा द्वारा भारतीय संत महापरिषद दिल्ली में आयोजित सम्मेलन कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश की और से प्रतिनिधित्व कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए विद्यालय समिति ने सम्मान किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई