Government Higher Secondary School Nazeerabad में व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) के अंतर्गत ब्यूटी एंड वेलनेस एवं आईटी/आईटीईएस ट्रेड के विद्यार्थियों हेतु 1 मई 2026 से 31 मई 2026 के मध्य 20 दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग (OJT) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य Gajraj Singh Gurjar के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है।
ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की शिक्षिका Annu Vishwakarma द्वारा विद्यार्थियों को ब्यूटी थेरेपी, हेयर केयर, स्किन केयर एवं प्रोफेशनल ग्रूमिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं आईटी/आईटीईएस ट्रेड की शिक्षिका Khushbu Deshmukh द्वारा कंप्यूटर संचालन, डिजिटल स्किल्स एवं आईटी संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं तथा व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







