मन्नत पूरी होते ही पत्थर से निकलता है पानी” कुंताखेड़ी के शीतला माता मंदिर का अनोखा चमत्कार, दूर-दूर से उमड़ रहे श्रद्धालु

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़
मोहन गुर्जर (मनोज)
8435117353

@मंदसौर-जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव कुंताखेड़ी में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर इन दिनों लोगों की आस्था और चमत्कारिक मान्यता के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां मौजूद एक विशेष पत्थर को लेकर ऐसी मान्यता है जिसने हर किसी को आश्चर्य में डाल रखा है।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के अनुसार, जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता जी के दरबार में अर्जी लगाता है और यदि माता रानी उसकी प्रार्थना स्वीकार कर लेती हैं, तो मंदिर में रखा यह पत्थर अपने आप पानी छोड़ने लगता है। वहीं यदि मनोकामना पूर्ण नहीं होनी होती, तो पत्थर से पानी नहीं निकलता। इस अद्भुत मान्यता को देखने और माता जी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।
बताया जाता है कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और यहां माता जी के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है। खासतौर पर रविवार के दिन मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिलती है। श्रद्धालु अपनी अर्जी लेकर माता जी के सामने माथा टेकते हैं और पत्थर के इस अनोखे चमत्कार को देखने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई भक्तों की मनोकामनाएं यहां पूरी हुई हैं, जिसके चलते मंदिर की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है। आस्था, विश्वास और चमत्कार का यह संगम अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment