ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में विशेष बैठक आयोजित।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता अभियान के संबंध में नगर पालिका कार्यालय के सभा कक्ष में विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा, समस्त पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा एम.आर.एफ. सेंटर में कार्यरत स्व-सहायता समूह (SHG) की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नवीन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रस्तुतीकरण में नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण तथा अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत निम्न महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।
प्रत्येक नागरिक एवं प्रतिष्ठान द्वारा गीला एवं सूखा कचरा,सैनिटरी वेस्ट,एवं हार्मफुल वेस्ट को 4 श्रेणियों में पृथक-पृथक संग्रहित करना अनिवार्य।
घरेलू, व्यावसायिक एवं संस्थागत अपशिष्ट का स्रोत स्तर पर पृथक्करण।सिंगल यूज प्लास्टिक एवं खुले में कचरा फेंकने पर प्रतिबंध।
सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने एवं नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान।
होटल, रेस्टोरेंट, बाजार एवं बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों(BWG) हेतु विशेष स्वच्छता दायित्व निर्धारित,जैविक अपशिष्ट के कम्पोस्टिंग एवं रिसाइक्लिंग को बढ़ावा।
MRF सेंटर के माध्यम से पुनर्चक्रण योग्य कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन की व्यवस्था। नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्व-सहायता समूह की सदस्यों से अपील की कि वे नागरिकों को स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करें तथा स्वच्छ एवं सुंदर तिल्दा नेवरा के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
बैठक में सभी उपस्थितजनों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी पालन एवं स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने का संकल्प लिया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment