संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। एनटीपीसी खर्गोन में ठेकेदार प्रतिनिधियों हेतु नए श्रम संहिताओं के अनुपालन पर एक ऑनलाइन अभिमुखीकरण सत्र श्री वसीमुल हक, उप मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) द्वारा आयोजित किया गया। इस सत्र का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा हाल ही में अधिसूचित नई श्रम संहिताओं एवं नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
सत्र के दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों ने नई श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, महत्वपूर्ण परिवर्तनों, नियोक्ताओं हेतु आवश्यक अनुपालन चेकलिस्ट तथा कर्मचारियों को मिलने वाले अतिरिक्त लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह सत्र ठेकेदार प्रतिनिधियों को नवीन नियमों के प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने वाला रहा।
इसके पश्चात खर्गोन परियोजना में उपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय), इंदौर ने ठेकेदार प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर विषय से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सहभागियों के लिए यह सत्र ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







