दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। वृंदावन विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत को और अधिक पुख्ता करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गेल गैस लिमिटेड द्वारा मंदिर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 40 से अधिक सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजर्स के लिए फायर सेफ्टी एवं क्राउड मैनेजमेंट (भीड़ नियंत्रण) के एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस एक्सक्लूसिव ट्रेनिंग सेशन के दौरान सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। जिसमें फायर प्रिवेंशन एंड इमरजेंसी रिस्पांस के तहत आग लगने की स्थिति में शुरुआती बचाव और त्वरित कार्रवाई कैसे करें। फायर इवेक्युएशन प्रोसीजर्स के तहत किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से परिसर से बाहर निकालने की प्रक्रिया तथा एडवांस्ड क्राउड मैनेजमेंट तहत त्योहारों (फेस्टिवल्स) और अत्यधिक भीड़ वाले खास दिनों (पीक डिवाइटी आवर्स) के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की उन्नत तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षिण दिया गया।
ट्रेनिंग में 40 से ज्यादा सुरक्षा गार्ड्स और सुपरवाइजर्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
इस बेहद महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्रोग्राम के अवसर पर गेल गैस लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मंदिर प्रबंधन की टीम में अजय कुमार गुप्ता (वरिष्ठ प्रबंधक – अग्नि एवं संरक्षा, गेल गैस) अटल (सिक्योरिटी इंचार्ज, बांके बिहारी मंदिर), धर्मवीर सिंह (उप महाप्रबंधक – सीजीडी, गेल गैस), विष्णु देव (फायर ऑपरेटर) मुख्य रूप से शामिल रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







