भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
राजीव गांधी जी उन महान नेताओं में थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की नई तस्वीर गढ़ी-राजीव गुजराती
सीहोर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं सीहोर विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी शहर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव के विशेष अतिथ्य में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राजीव गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर राजीव गुजराती ने श्री राजीव गांधी को याद करते हुए अपने व्यतव्य में कहा कि कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं, कुछ लोग इतिहास रचते हैं, राजीव गांधी जी उन महान नेताओं में थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की नई तस्वीर गढ़ी। स्व. राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास, कंप्यूटर क्रांति और युवा शक्ति की नई पहचान दी। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और उस दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए।
उनकी दूरदर्शी सोच, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है। देश के विकास, संचार क्रांति, शिक्षा और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। श्री गांधी आधुनिक भारत के निर्माता भारत में सूचना एवं तकनीकी क्रांति के जनक, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने वाले तथा देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलाने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
दिनेश मेघानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के विकास, आधुनिक सोच, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के लिए आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आपके विचार और सपने आने वाली पीढिय़ों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत