राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं उपभोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जबलपुर नाका स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे कुचबंदिया मुहल्ले में आबकारी विभाग द्वारा दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध हाथ भट्टी मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 58 लीटर हाथ भट्टी शराब, लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन तथा मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), (च) के अंतर्गत कुल 8 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन सहित आबकारी आरक्षक जगदम्बा पाण्डेय, हरिसिंह घुरैया, कुलदीप कटारे, छोटेलाल चौरसिया, सुरेंद्र सोलंकी,तपिश हल्वी, भूपति सिंह,अरविंद जाटव तथा महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता एवं मेघा अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







