वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 11 में विकास कार्यों की सौगात

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 7, 8 एवं 11 में लगभग 47 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि बारिश से पहले शहर में सभी जर्जर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है।
वार्ड क्रमांक 7 में विभिन्न आंतरिक गलियों के विकास कार्यों के साथ लगभग 24 लाख रुपये लागत की सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की मांग की थी, जिसके पूर्ण होने पर नागरिकों में उत्साह देखा गया। वहीं वार्ड क्रमांक 8 में इंग्लिशपुरा मस्जिद से लेकर नाले तक 9 लाख 32 हजार रुपये लागत की नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को बरसात के समय होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 11 में अंबेडकर पार्क के पीछे बाउंड्री वॉल, टीन शेड एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। लगभग 13 लाख 68 हजार रुपये लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक एवं सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जाएगा ताकि सीहोर नगर को एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र परमार, दिनेश कुशवाहा, लोकेन्द्र वर्मा, राजेश माझी, कमलेश राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत