आर्य वीर दल शिविर में भारत सोनी ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर, गुरुवार। विगत 5 दिन से स्थानीय सेंट मैरी स्कूल में चल रहे 10 दिवसीय पूर्णकालिकआवासीय
आर्य वीर दल के चiरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में आज माननीय सर संघ कार्यवाह, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन सीहोर अध्यक्ष, प्रख्यात भौतिकी प्राध्यापक एवं भारत विकास परिषद शाखा सीहोर के संरक्षक श्री भारत जी सोनी ने श्री युवाओं को को संबोधित करते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
अपने संबोधन में श्री सोनी ने युवाओं को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत राष्ट्र का निर्माण सशक्त एवं संस्कारित युवाओं से ही संभव है। उन्होंने व्यायाम, योग एवं नियमित दिनचर्या को जीवन का आवश्यक हिस्सा बनाने पर बल दिया।
शिविर में उपस्थित वीरों ने उनके विचारों को गंभीरता से सुना तथा राष्ट्र सेवा एवं आत्मनिर्माण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शिविर में चल रहे व्यायाम एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की भी सराहना की गई।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में तथा मानव में शारीरिक,, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद के सचिव नवीन सोनी प्रांत से सचिव रवि ठकराल कोषाध्यक्ष अंकुश जैन अध्यक्ष आर्य रितेश राठौर महेंद्र कौशल, आर्य समाज के प्रधान नरेश चंद्र आर्य संदीप आर्य नितिन नरोलिया राजेंद्र राठौर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत