भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान 9589659253
रीवा।थाना सगरा पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 115 शीशी ONEREX कंपनी की नशीली कफ सिरप और टीवीएस स्कूटी जब्त की गई है। जब्त मशरूके की कुल कीमत 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी हेडक्वार्टर आईपीएस मनस्वी शर्मा व उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उप निरी. अंकिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सेन्दुरा में दबिश दी।
घटना का विवरण:
दिनांक 20/05/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेन्दुरा निवासी संतोष पटेल (53) व उसकी पत्नी पार्वती पटेल (45) दोपहिया वाहन से अवैध नशीली कफ सिरप बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ग्राम सेन्दुरा पहुंची।
मौके पर आरोपी संतोष पटेल पिता जगदीश पटेल व पार्वती पटेल पति संतोष पटेल मिले। बिना नंबर की टीवीएस स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर 115 शीशी ONEREX कंपनी की नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने समक्ष गवाहों के सामने मशरूका जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त मशरूका:
1. 115 शीशी ONEREX नशीली कफ – कीमत 23,000 रुपये
2. टीवीएस स्कूटी – कीमत 90,000 रुपये
कुल कीमत: 1,13,000 रुपये
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक श्रृंगेश सिंह राजपूत थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर, उप निरी. राजकुमार तिवारी थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान, उप निरी. अंकिता मिश्रा थाना प्रभारी सगरा, प्र.आर. 607 रामलेखन पाण्डेय, प्र.आर. संजय कुमार साकेत, आर. रामनिवास साकेत, म.आर. अर्चना रावत, म.आर. नेहा सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







