जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वाणिज्य बंधु उद्योग बंधु एवं श्रम बंधु समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वाणिज्य बंधु, उद्योग बंधु एवं श्रम बंधु समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार, उद्योग एवं श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि उद्यमियों, व्यापारियों एवं श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनपद में बेहतर व्यापारिक एवं औद्योगिक वातावरण विकसित हो सके। सर्वप्रथम जिला वाणिज्य बंधु समिति के अंतर्गत शहर की यातायात व्यवस्था, बाजार प्रबंधन, पार्किंग एवं अतिक्रमण से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लगने वाली साप्ताहिक शट्टी बाजार अपने निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाए तथा कोई भी बाजार सड़क पर न लगने पाए, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो।उन्होंने ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने हेतु प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों से ही सवारी बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन निगम की बसों को केवल निर्धारित स्थलों से ही संचालित करने एवं अनधिकृत स्थानों पर बसों के ठहराव को रोकने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने नगर क्षेत्र में अव्यवस्थित विद्युत तारों, अतिक्रमण एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारी संगठनों से नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इसके उपरांत जिला उद्योग बंधु समिति बैठक में जनपद में औद्योगिक निवेश निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निवेशकों को शासन की नीतियों के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।बैठक में यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में अवस्थापना विकास कार्यों, फायर स्टेशन एवं अनावासीय भवन निर्माण, सड़क निर्माण, विद्युत कार्य, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। औद्योगिक क्षेत्र माती में सड़क निर्माण एवं जल निकासी नाला निर्माण से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी को देखते हुए अग्निशमन विभाग सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्य करे तथा औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रमुख प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत लंबित प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत