डीएम ने खाद विक्रेताओं कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में खाद वितरण व्यवस्था के संबंध में जनपद के थोक उर्वरक विक्रेताओं कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों को समय से एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी थोक विक्रेता फुटकर विक्रेताओं को अनुदानित उर्वरक के साथ जिंक, सल्फर, पोटाश अथवा अन्य गैर अनुदानित उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। यदि ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनुदानित उर्वरकों के साथ गैर अनुदानित उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जिसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।विकास खण्डों में समान रूप से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री किसी भी दशा में न की जाए। सभी विक्रेता अपने प्रतिष्ठानों पर स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित करें तथा बिक्री पंजिका, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख अद्यतन करें श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक 15 दिन में उर्वरक बिक्री केंद्रों की रेंडम जांच कराई जाएगी तथा निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद किसानों से फीडबैक भी लिया जाएगा। सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी दुकानों पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ एवं विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के साथ-साथ पूर्व में निरीक्षण करने वाले अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।बैठक में एडीएम निरंकार सिंह उप निदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह जिला कृषि अधिकारी राजित राम, सहकारिता विभाग के अधिकारीगण, थोक उर्वरक विक्रेता एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत