जैथरा पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा ,थाना जैथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने जतिन उर्फ आयुष पुत्र गिरीश निवासी ग्राम गांगूपुरा, थाना जैथरा, जिला एटा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मुकदमा संख्या 169/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार, कांस्टेबल राजू वघेल व कांस्टेबल प्रवीन कुमार।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment