सैफ रिज़वी
रिपोर्टर
गौ रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा के तहत पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज का स्वागत सुनील शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया।
स्वामी जी के आगमन की सूचना मिलते ही हयातनगर में भारी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गौ रक्षा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए स्वामी जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर स्वामी जी ने समाज को एकजुट रहने, धर्म और संस्कृति की रक्षा करने तथा गौ सेवा के महत्व को समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, जिनकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







