कलेक्टर के निर्देश पर देवसर बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू उपखंड अधिकारी,पुलिस व राजस्व विभाग ने दी अंतिम चेतावनी

SHARE:

कल तक अतिक्रमण नहीं हटा तो जप्ती एवं जुर्माने की होगी कार्रवाई

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/ सिंगरौली जिले के देवसर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह से कड़ा रुख अपना चुका है पिछले दिनों देवसर प्रवास पर आए कलेक्टर सिंगरौली गौरव बेनल के सामने इस गंभीर समस्या को स्थानीय लोगों ने रखा था कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी सौरव मिश्रा तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, एसडीओपी गायत्री तिवारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण द्विवेदी एवं राजस्व विभाग को सख्त निर्देशित करते हुए अति शीघ्र अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया था 21 मई को इस संबंध में एक बैठक आहुति होने की तिथि नीयत है उसके पूर्व बुधवार को उपखंड अधिकारी सौरव मिश्रा ने पुलिस एवं राजस्व विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग सहित नौढ़िया पंचायत के सरपंच सचिव के साथ बाजार में भ्रमण कर आखरी चेतावनी दी गई एवं अलाउंस के माध्यम से बताया गया कि अति शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सामान की जप्ती एवं जुर्माने की भी कार्रवाई होगी

कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड प्रशासन सक्रिय
अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश पिछले दिनों कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल ने दिया था कलेक्टर को स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था कलेक्टर ने बाजार भ्रमण कर अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया था
बुधवार शाम उपखंड प्रशासन ने दी आखिरी चेतावनी
बुधवार शाम उपखंड प्रशासन ने पुलिस बल एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को लेकर बाजार का भ्रमण किया तथा उस दौरान अतिक्रमण करने वालों को आखरी चेतावनी दी गई अलाउंस के माध्यम से बताया गया कि यदि अतिशीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो जप्ती एवं जुर्माने की कार्यवाही भी होगी उक्त बाजार भ्रमण के दौरान उपखंड अधिकारी सौरव मिश्रा तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, एसडीओपी गायत्री तिवारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण द्विवेदी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत