जल गंगा संवर्धन अभियान ग्राम कोटरा में सीप नदी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान नवांकुर संस्था अजलान सेवा समिति ने कोटरा घाट पर किया श्रमदान

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001

​श्योपुर – प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण और कायाकल्प का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देशन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सौम्या आनंद के मार्गदर्शन में ग्राम कोटरा स्थित सीप नदी के घाट पर एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
​यह श्रमदान कार्यकम जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक नेहा सिंह के निर्देशानुसार से संपन्न हुआ। अभियान के दौरान जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था’ अजलान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी घाट की साफ-सफाई में बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

​जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ‘अजलान सेवा समिति’ के अध्यक्ष राजा खान और सचिव मुकेश मीणा के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने सीप नदी घाट की सफाई की। घाट पर जमा कचरे, प्लास्टिक और गंदगी को हटाकर पूरे परिसर को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाया गया। इसके साथ ही
​ग्रामीणों को दिया जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया
​इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को अवगत करते हुए अजलान सेवा समिति के अध्यक्ष राजा खान ने जल की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल स्रोत हमारी जीवन रेखा हैं, इन्हें स्वच्छ रखना और आने वाली पीढ़ी के लिए पानी बचाना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
​​इस कार्य में मुख्य रूप से अजलान सेवा समिति के अध्यक्ष राजा खान सचिव मुकेश मीणा पप्पू लाल बेरवा, देवीराम बेरवा, छोटेलाल बेरवा , गोविंद आदिवासी और आफताब खान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम (BSW) के छात्र भी उपस्थित रहकर श्रमदान किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत