तावडू 19 मई -नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
तावड़ू अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सैल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव पचगांव निवासी एक युवक को 25.3 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहिद पुत्र रत्ती खां निवासी पचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह के रूप में हुई है । तावड़ू सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध गश्त के दौरान पुलिस की एक टीम गोल चक्कर तावडू पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि शाहिद नामक व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई और बिक्री का काम करता है,जो पचगांव रोड पर रेलवे लाइन के पास ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। जिस पर पुलिस ने गुप्चर के बताए स्थान पर दबिश दी। जहां एक युवक दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान शाहिद पुत्र रत्ती खां निवासी पचगांव के रूप में बताई । नियम अनुसार आरोपी युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पालिथीन बरामद हुई, जिसमें हेरोइन पाई गई । जिसका वजन करने पर बरामद हेरोइन का कुल वजन 25.03 ग्राम पाया गया ।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज बताया जा रहा है । पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







