तावडू, 19 मई -नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।उपमंडल के गांव डालावास में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं एवं 10वीं का परिणाम बहुत ही बेहतरीन रहा। जिस उपलक्ष्य में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित कर 10वीं एवं 12वीं के सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिन छात्रों ने मेरिट में अपना स्थान बनाया, उन्हें नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दी गई। न विद्यार्थियों में सुवालिया, फाईम, सालिम, रिहान मौहम्मद, दिलशाद आदि ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ प्रदीप, महेश, संजीव, सुनील, अनीता, गीतानंद, सारविंदर उपस्थित रहे। गणमान्य लोगों ने विद्यालय में हो रहे विभिन्न सुधारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्राचार्या सुनीता युदवंशी व गणमान्य ग्रामीणों ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







