तावडू में भगवान परशुराम जयन्ती बड़े ही श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, किया गया हवन व भंडारे का आयोजन

SHARE:

तावडू 19 मई -नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
शहर के वार्ड नम्बर 16 में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज तावडू एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से भगवान परशुराम जनमोहत्सव बड़े ही श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को मंदिर में प्रातः हवन ओर दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग ले प्रशाद ग्रहण किया। इस मौके पर सोहना तावडू विधायक पुत्र विजय तंवर व आहवान अखाड़ा के श्री महंत नरेश गिरी महाराज बतौर अतिथि मौजूद थे। आपको बता दे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के वार्ड नंबर 16 में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 15 वां भगवान परशुराम का जनमोहत्सव बड़े ही श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसको लेकर मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम किया गया।जहाँ पहले दिन शहर में भगवान परशुराम सहित विभिन्न देवी देवताओं की शोभायात्रा निकाली है, वहीं आज मंगलवार दूसरे दिन मंदिर में सुबह हवन ओर दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर बतौर अथिति मौजूद नरेश गिरी महाराज ने बताया कि धर्म की जड़ सदा हरी होती है। समय समय पर मनुष्य को दानपुण्य करते रहना चाहिए। उन्होंने भगवान परशुराम के बारे में कहा कि भगवान परशुराम अष्टचिरंजीवियो में से एक माने जाते है। वे अब भी महेन्द्रगिरि पर्वत पर तपस्या कर रहे है। भगवान परशुराम केवल बाह्मण समाज के ही नही बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। हर एक इंसान को भगवान परशुराम की तरह अपने पिता की आज्ञा में रहना चाहिए।
इस अवसर पर तावडू नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज, नपा पार्षद राजेश शर्मा, नपा पार्षद पति मुकेश रोहिल्ला, ब्राह्मण सभा 84 के प्रधान धर्मबीर, समाज सेवी विनोद कुमार शर्मा, बृजेश वशिष्ठ, रमेश चौधरी, झंडू व मास्टर हुकम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मैजूद थे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत