दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
पुंरदरपुर /महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुरन्दरपुर पुलिस, स्वाट, एसओजी एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 14.05.2026 को मल्हनी फुलवरिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 03 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से लूट की लगभग ₹2.5 लाख मूल्य की ज्वेलरी, पीड़ित की मोटरसाइकिल सहित घटना में प्रयुक्त कुल 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा पूर्व में रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल खुलासा किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







