जिला स्तरीय NUJ के पत्रकार सम्मेलन में यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने सैकड़ों पत्रकारों को किया सम्मानित

SHARE:

(बिहार ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार दैनिक केसरिया हिंदुस्तान)

सुपौल जिले के भपटियाही स्थित होटल शोभा विवाह भवन में NUJ के तत्वावधान में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुपौल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने सम्मेलन को विशेष बना दिया। इस आयोजन ने सीमावर्ती पत्रकारिता को नई मजबूती देने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग का संदेश दिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., भपटीयाही प्रखंड प्रमुख विजय कुमार, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी भरत कुमार झा तथा हिंदुस्तान के जिला प्रभारी रवि कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्ष खबरों की आवश्यकता और समाज में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस भव्य पत्रकार सम्मेलन में यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई। फाउंडेशन की ओर से सैकड़ों पत्रकारों, वरिष्ठ समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शॉल और डायरी देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुपौल डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आर.एस., निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ,प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
यथासंभव वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक संजय कुमार मेहता ने कहा कि फाउंडेशन लगातार शिक्षा, समाज सेवा, पत्रकारिता एवं जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है और आगे भी समाजहित में इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उन्हें सम्मानित करना गौरव की बात है।
सम्मेलन के दौरान पत्रकारों और अतिथियों के बीच आपसी संवाद, सम्मान और सहयोग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम ने पत्रकारिता जगत में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई