दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंका

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल स्टार्ट कराने के बहाने एक दलित युवक को घर बुलाकर बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपी अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
टेढ़ा गांव निवासी दलित युवक संदीप ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने मोटरसाइकिल स्टार्ट कराने के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि युवक के पहुंचते ही आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर लिया और लाठी, डंडों तथा बेल्ट से जमकर मारपीट की। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद आरोपी घायल युवक को घर के बाहर सड़क किनारे फेंककर मौके से भाग निकले। युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जगमोहन उर्फ मुन्नू बउआ आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment