(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
अलीगंज (एटा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जिले के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने मौका-ए-वारदात पर एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से 755 रुपए नकद तथा सट्टा पर्ची बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लियाकत अली पुत्र खुर्शीद खां उर्फ मुन्ने के रूप में हुई है, जो मौहल्ला लुहारी दरबाजा, कस्बा व थाना अलीगंज का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या – 105/2026 धारा 13 जी (जुआ अधिनियम) के तहत मामला पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







