कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदा बाजार।जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मेन रोड पर स्थित ग्राम कोलिहा में स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद वर्मा के पुत्र सहित पौत्र पौत्री मिलकर जन सेवा करते हुए जीवन का अंतिम लक्ष्य मानकर अपनी सफल दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्य कर रहे हैं।पुत्र डॉ.हरिकिशन वर्मा जो एक शासकीय सेवा में रहते हुए भी विगत 31वर्षों से लवन क्षेत्र में दांत घर के नाम से दवाखाना का संचालन करते आ रहे हैं और लोगों को अपनी अनुभव का सेवा प्रदान कर रहे हैं। पौत्र डॉ. हितेंद्र वर्मा जो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर वर्ष 1995 से लेकर कोविड-19 वैश्विक महामारी एवं समस्त टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं को क्रियान्वयन करते हुए अपनी बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में उप स्वास्थ्य केंद्र हरदी में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और बलौदाबाजार विकासखंड के आरएचओ संघ के अध्यक्ष का भी नेतृत्व कर रहे हैं। पौत्री कल्पना वर्मा जिसकी प्रथम नियुक्ति वर्ष 2018 में जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में हुई थी जहां पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के साथ साथ शिशु एवं मातृत्व विभाग में रहकर अपनी बेहतर सेवा उपलब्ध करने के पश्चात वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में पदस्थ होकर ओपीडी एवं आईपीडी में अपनी सेवाएं दे रही है तीसरे क्रम के पौत्री कल्याणी वर्मा जो जिसकी नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में विगत 2020 को हुई है। लगातार ओपीडी आईपीडी के साथ कुपोषण मुक्ति केंद्र में कार्य कर रही है इसके साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सभी टीकाकरण सहित ओपीडी आईपीडी में अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए जिला स्तर पर सम्मानित हो चुकी है। वर्तमान में सफल सुरक्षित और सामान्य प्रसव कराने के लिए काफी प्रसिद्ध है। चौथे क्रम के पौत्र दंत रोग विशेषज्ञ डॉ धीरेंद्र वर्मा जो अपने दादा-दादी के सपनों को सरकार करने एवं पिता के विरासत को आगे बढ़ाते हुए वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक डिजिटल एक्स-रे पैथोलॉजी मेडिकल स्टोर्स सहित सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का संचालन कर रहे हैं जहां पर अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सभी प्रकार के रोगों का उपचार किया जा रहा है। वर्मा परिवार द्वारा संकल्प के साथ जनसेवा को अपनी विकल्प मानकर कार्य करना इस क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक है। चर्चा के दौरान सुपर मल्टी हॉस्पिटल के संचालक डॉ धीरेंद्र वर्मा द्वारा कहा कि परिवार का उद्देश्य और लक्ष्य मात्र जन सेवा है इसलिए लोगों को बेहतर से बेहतर सेवाएं उपलब्ध करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक मशीनों द्वारा उपचार किया जा रहा है और सभी प्रकार का अति आवश्यक आपातकालीन ओपीडी एवं आईपीडी की सेवाएं दी जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







