ट्रक से डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने ट्रक मालिक की स्कार्पियो पर झोंके फायर

SHARE:

भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे 34 पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी के दौरान ट्रक मालिक के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ट्रक मालिक ने भी फायर झोंक दिए। बदमाश भयभीत होकर अपनी ऑल्टो कार से बैठकर ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव के समीप पहुंचे और वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना नरायनपुर गांव के समीप की बताई जा रही है। लेकिन थानाध्यक्ष ने इससे साफ इनकार किया है।
बीती रात नेशनल हाईवे 34 के किनारे नरायनपुर के समीप अज्ञात बदमाश खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे। इसी बीच ट्रक मालिक मौके पर पहुंच कर उनको देखते ही ललकारा। इस पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंक दी। जवाब में ट्रक मालिक भी फायर किए। इस घटना के बाद बदमाश अपनी कार से भाग खड़े हुए। ट्रक मालिक ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। अपने को पुलिस से घिरता देखकर कुंडौरा एवं पौथिया मार्ग पर नर्सरी के पास वाहन छोड़कर भाग गए। ललपुरा पुलिस ने वाहन को बरामद किया। ललपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि फायरिंग की घटना संदिग्ध लग रही है। घटना नरायनपुर के समीप एक ढाबे की बताई जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा होगा। वहीं थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि घटना कुछेछा के समीप पेट्रोल पंप के पास हुई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत